logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: डोंगरगांव में बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम तोड़कर हुई 24 लाख लूट


नागपुर: हिंगणा पुलिस स्टेशन अंतर्गत वर्धा मार्ग स्थित डोंगरगांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम तोड़कर अज्ञात आरोपी 24 लाख रुपए लूटकर ले गए। बताया गया है कि इन्हीं आरोपियों ने बुटीबोरी में भी एक एटीएम तोड़ा था.  वर्धा मार्ग से गुमगांव जाने वाली सड़क पर बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है. शुक्रवार देर रात करीब 1:00 के दरमियान इस एटीएम को तोड़कर अज्ञात चोर उसकी करीब 22 लाख  की कैश निकाल कर ले गए.

इस घटना की जानकारी मिलते ही हिंगणा पुलिस मौके पर पहुंची. एटीएम से निकाले गए पैसे की सही मात्रा की जांच करने के लिए क्षेत्र के कुछ सीसीटीवी भी जांचे गए, इसलिए बैंक अधिकारियों को देर हो गई और आज रात मामला दर्ज किया गया। इससे पहले डोंगरगांव में एटीएम तोड़े गए थे। हालांकि बताया गया है कि इस जगह पर कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है।