logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 26 ग्राम एमडी सहित सहित नाबलिग गिरफ्तार


नागपुर: यशोधारा नगर पुलिस की टीम ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद एमडी तस्करी करने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से 26 ग्राम एमडी बरामद की गई है। खास बात इस तस्करी में एक छात्र भी शामिल है। हालांकि इस मामले में शामिल एक अन्य मुख्य तस्कर की पहचान हुई है जिसकी तलाश भी पुलिस कर रही है।

पेट्रोलिंग के दौरान यशोधारा नगर पुलिस की टीम को जानकारी मिली थी की विनोबा भावे नगर  गेट के पास कुछ लोग एमडी तस्करी करने के लिए आने वाले हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों संदिग्ध युवकों को एक पल्सर मोटरसाइकिल पर हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में सोहेब खान और सलीम शाह का समावेश है। उनके पास से 26 ग्राम मेफोड्रान ड्रग्स पुलिस के हाथ लगी है। 

वह इस माल को मुख्य तस्कर समीर खान के कहने पर किसी अन्य व्यक्ति को देने वाले थे। अब पुलिस इस मामले में समीर खान की भी तलाश कर रही है। खास बात इस मामले में पकड़े गए सोहेब खान नामक युवक 11वीं कक्षा में पड़ता है जबकि वांछित आरोपी समीर खान इस धंधे से जुड़ा हुआ पुराना तस्कर है। इस कार्रवाई के दौरान करीब 2 लाख 78300 का माल पुलिस ने बरामद किया है।