logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: "गांधीसागर तालाब के किनारे हथियार बाज गिरफ्तार! कमर में छिपाकर घूम रहा था ‘सिक्सर’, पिस्टल


नागपुर: नागपुर शहर में अवैध हथियारों के दम पर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे युवकों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ताजा कार्रवाई गणेशपेठ थाना क्षेत्र में सामने आई है, जहां क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा पथक  ने  करवाई करते हुए गांधीसागर तालाब के पास एक युवक को देसी ‘सिक्सर’ पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया। आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में था या सिर्फ रौब झाड़ने के लिए हथियार लेकर घूम रहा था, इसकी जांच अब पुलिस कर रही है।

गांधीसागर तालाब के पास उस समय हड़कंप मच गया जब सामाजिक सुरक्षा पथक को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदिग्ध को घेरकर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी 26 वर्षीय मोहम्मद सोहेल मोहम्मद साबिर के पास से एक देसी निर्मित ‘सिक्सर’ पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियार और कारतूस की कुल कीमत करीब 34 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे यह हथियार अपने एक अपराधी दोस्त से मिला था। हालांकि बाद में उसकी मौत हो जाने के बाद कारण यह पिस्टल उसके पास ही था। 

हालांकि पुलिस आरोपी के दावे की सत्यता की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार मूल रूप से कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए गणेश पेठ पुलिस के हवाले कियाहै।