logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: देवर ने पहले भाभी का बनाया वीडियो और एक साल तक करता रहा बलात्कार


नागपुर: शहर के अजनी पुलिस थाना अंतर्गत एक शर्मनाक घटना सामने आई है। रिश्ते में देवर ही अपनी भाभी को हवस का शिकार बना रहा था। आरोपी ने पहले भाभी का अश्लील वीडियो बनाया, इसके बाद एक साल तक जबरदस्ती बलात्कार करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजू पाटिल (29) के रूप में की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला 30 वर्ष की है और अजनी परिसर में रहती है। मूलत यह महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली है। काम के सिलसिले से 1 वर्ष पहले वह अपने पति को दो बच्चों के साथ नागपुर के अजनी परिसर में रहने आई थी। उसका पति सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। आरोपी उसी का दूर का रिश्तेदार  देवर है।

एक साल पहले महिला जब अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी उसी दौरान आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया था इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पिछले 1 साल से आरोपी महिला से दुष्कर्म कर रहा था। हद तो तब हो गई जब महिला ने इस घटना की शिकायत अपने पति से भी की बावजूद इसके फैमिली मामला होने के चलते पति ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की। 

इसका फायदा लेकर आरोपी महिला को लगातार तंग कर रहा था। 2 दिन पहले भी आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।