logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बस ने स्कूल वैन को मारी जोरदार टक्कर, 4 मासूम बच्चे घायल; पंचशील चौक पर मची अफरा-तफरी


नागपुर: नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के मुश्किल से दो दिन बाद ही उपराजधानी नागपुर से एक बेहद डराने वाली खबर सामने आई है। शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक, पंचशील चौक पर आज सुबह एक आपली बस ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में वैन में सवार चार बच्चे घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा।

सुबह 7:15 बजे हुआ हादसा, चकनाचूर हुई वैन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 7:15 बजे पंचशील सिनेमा हाउस के पास हुआ। सेंट उर्सुला स्कूल (St. Ursula School) की वैन बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी, जबकि कुछ बच्चे अपनी फिजिक्स ट्यूशन क्लास के लिए निकले थे। इसी दौरान नागपुर महानगर पालिका (NMC) की 'आपली बस' सेवा की एक तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल वैन का एक हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। बस टकराते ही वैन के अंदर बैठे मासूम बच्चे अपनी सीटों से नीचे गिर गए और चीखने-चिल्लाने लगे।

अस्पताल पहुंचे घबराए माता-पिता, पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के माता-पिता बदहवास हालत में सीधे घटना स्थल और अस्पताल की ओर भागे। सुबह-सुबह अपने बच्चों के साथ हुए इस हादसे से अभिभावकों में भारी आक्रोश और डर का माहौल देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घायल बच्चों को तुरंत प्राथमिक उपचार (First Aid) और आगे के इलाज के लिए पास के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

मनपा बसों की रफ्तार और सुरक्षा पर उठे सवाल
स्कूल खुलने के महज दूसरे ही दिन शहर के बीचों-बीच हुए इस एक्सीडेंट ने एक बार फिर मनपा की आपली बसों के ड्राइवरों की लापरवाही और स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों का कहना है कि सुबह के वक्त जब सड़कों पर स्कूली वाहनों की आवाजाही ज्यादा होती है, तब भारी वाहनों और सिटी बसों की रफ्तार पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।