logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: धापेवाड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, बड़ा हादसा टला


नागपुर: नागपुर जिले के सावनेर थाना क्षेत्र में धापेवाड़ा के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सावनेर से कळमेश्वर की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और सभी सवार सुरक्षित हैं।

यह हादसा सावनेर थाना क्षेत्र के धापेवाड़ा इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार, एमएच-48-सीके-1083 नंबर की कार सावनेर से कळमेश्वर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिससे कार सड़क किनारे पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड ने तत्काल सावनेर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव के मार्गदर्शन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को सुचारु किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, दुर्घटना का दृश्य देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना गंभीर हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।