logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: क्राइम ब्रांच की छापामार कार्रवाई, 50 किलो से ज्यादा गांजा जब्त; ट्रक चालक गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच (Nagpur Police Crime Branch) ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि ओडिशा (Odisha) के संबलपुर (Sambalpur) का एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

नागपुर पुलिस की अपराध शाखा के एनडीपीएस दस्ते ने पारडी थाना क्षेत्र में भंडारा–नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Bhandara-Nagpur National Highway) पर उमिया कॉम्प्लेक्स (Umia Complex) के पास कार्रवाई करते हुए एक  ट्रक से 50 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद किया। पेट्रोलिंग के दौरान ट्रक चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने वाहन को रोका और एनडीपीएस अधिनियम के तहत सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन से गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने गांजे के साथ ट्रक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त किए गए कुल माल की कुल कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अलाउद्दीन मोहम्मद जमालुद्दीन शराफत अली मलिक, कपिलनगर, निवासी  के रूप में हुई है। वहीं, ओडिशा के संबलपुर निवासी एक अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। पारडी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस  द्वारा गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए पारडी पुलिस के हवाले किया गया है।