logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कार और बुलेट में कर रहे थे खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई


नागपुर: फूटाला परिसर में 2 कारों व एक बुलेट पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ गिट्टीखदान पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। तीन चालको द्वारा जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है ने खतरनाक ढंग से स्टंटबाजी की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सीताबर्डी यातायात पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और दोनों कारों और बुलेट का पता लगाकर उन्हें डिटेन कर लिया। कार चालकों पर चालान कार्यवाही के साथ ही अब पुलिस उनके लाइसेंस और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को भी रद्द करवाने की तैयारी कर रही है।

फुटाला परिसर में रविवार सुबह 2 कार चालकों ने सड़क पर स्टंटबाजी करते हुए ना केवल अपनी जान धोखे में डाली बल्कि सड़क से आने जाने वाले  लोगों की भी जान पर बन आई। वहां मौजूद  नागरिकों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हद तो तब हो गई जब इन दोनों गाड़ियों की स्टंट बाजी खत्म होते ही एक बुलेट सवार पटाखे की आवाज करते हुए स्टंट बाजी करते हुए हवा से बातें करता हुआ परिसर में मंडराने लगा। 

इस वीडियो के वायरल होते ही यातायात पुलिस विभाग हरकत में आया और इन दोनों कार चालकों सहित बुलेट सवार को ढूंढ कर उनकी गाड़ियों को डिटेन कर लिया गया। दोनों कारों पर ₹21700 का चालान बनाया गया है। साथ ही पुलिस और कार चालकों के लाइसेंस और कार के रजिस्ट्रेशन को भी रद्द करवाने की तैयारी पुलिस कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान युवराज भंडारी, एक नाबालिग चालक सहित अभय गोलाईत नामक चालकों के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब फुटाला तालाब तथा आसपास के परिसर में स्टंटबाजी करने वालों पर शिकंजा कसने की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। अब इस क्षेत्र में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। कोई भी स्टंट करते हुए पाए जाने पर उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। साथ ही उनके वाहनों को भी जब्त किया जाने वाला है।