logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: मामूली विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार 


नागपुर: पुराने विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर प्रतापनगर पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सम्भोत उर्फ़ पोंगा संतोष तभाने (23, शुभाष नगर, संत तुकडोजी पुतला) निवासी का आरोपी दिनेश संजय तोड़सम (20, शुभाष नगर) का पुलिस को टीप देने को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था। शनिवार दोपहर 2.15 बजे के करीब बजाज नगर स्थित पिज्जा हट के पिछले अपने दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था। 

तभी आरोपी दिनेश अपने दो अन्य आरोपी कुणाल प्रमोद संतापे (20, शुभाष नगर) और 17 वर्षीय नाबालिग के साथ वहां पहुंचा। टिप को लेकर तीनों ने दिनेश के साथ विवाद करने लगे। इसी दौरान एक ने चाकू निकाला और हमला कर दिया। आरोपी ने युवक के हाथ और जांघ पर जोरदार हमला किया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापनगर तुरंत मौके पर पहुंचे और जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नाबालिग अभी फरार है, जिसे पुलिस ढूढ़ रही है।