logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आधी रात को घर में घुसा 'काल'... युवती की गर्दन पर टिकाई तलवार और चंद मिनटों में लूटकर फरार!


नागपुर: नागपुर (Nagpur) के पारडी थाना परिसर में देर रात एक युवती के घर में जबरन घुसकर आरोपी ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर तलवार की नोक पर मोबाइल और नकदी लूट ली। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह  घटना नागपुर के पारडी पुलिस थाना क्षेत्र के तलमले वाड़ी परिसर की है। जानकारी के मुताबिक 25 जून की देर रात पीड़ित युवती अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान परिसर में ही रहने वाला चेतन कसार नामक अपराधी अपने नाबालिग साथी के साथ जबरन घर में घुस आया।

आरोपी ने युवती के गले पर तलवार रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके पास मौजूद मोबाइल फोन तथा बैग में रखे करीब 1500 रुपये नकद लूटकर मौके से फरार हो गया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों आरोपी भाग चुके थे। हालांकि स्थानीय लोगों ने आरोपियों की पहचान कर ली और तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पारडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चेतन कसार और उसके नाबालिग साथी को बाद में ढूंढ कर हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी चेतन कसार का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। नागपुर में हुई इस वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।