logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दारू पार्टी में हुआ विवाद, पेट में चाकू घोंपकर दोस्त को किया लहूलुहान; दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में


नागपुर: नागपुर के अंबाझरी थाना क्षेत्र में शराब पार्टी खूनी वारदात में बदल गई। दोस्तों के साथ शराब पीने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते जानलेवा हमले में तब्दील हो गया। आरोप है कि एक युवक ने अपने ही दोस्त के पेट में चाकू घोंप दिया, जबकि बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक पर भी चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक पांढराबोड़ी स्थित संजय नगर परिसर के एक घर दारू पार्टी चल रही थी। पार्टी में 23 वर्षीय समीर उर्फ गणेश मसराम अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान समीर और 29 वर्षीय राहुल लाड़ेकर के बीच और शराब पिलाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल ने  चाकू निकालकर समीर के पेट में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे समीर के दोस्त शुभम कनोजिया पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि पांढराबोड़ी का संजय नगर इलाका पहले से ही आपराधिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है। क्षेत्र में पहले भी हत्या, चाकूबाजी और गैंगवार जैसी कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में दारू पार्टी के दौरान हुई इस ताज़ा चाकूबाजी ने इलाके की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलते ही अंबाझरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद राहुल लाड़ेकर, प्रशिक भोवते और संदेश उर्फ मोन्या मासूरकर के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने प्रशिक भावते और संदेश उर्फ मोन्या मासूरकर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी राहुल लाड़ेकर की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, राहुल के खिलाफ पहले भी गिट्टीखदान थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं।