logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: माता-पिता की लड़ाई से परेशान नाबालिग ने की आत्महत्या


नागपुर: अंबाझरी थाना अंतर्गत एक बेहद ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। जहां माता-पिता के बीच रोज हो रहे झगड़ो से परेशान एक 15 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नाबालिग की पहचान विनय अमित मसराम (15, पांढराबोडी) निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, उसकी बड़ी बहन ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद वह बहुत बीमार रहने लगा। उसमें उसके माता-पिता तरह-तरह के कारणों से लगातार बहस करते थे। इससे विनय खफा हो गया। 15 दिन पहले उसके माता-पिता में फिर से बड़ा झगड़ा हुआ और उसकी मां घर छोड़कर चली गई। इसके बाद विनय के दिमाग पर तनाव बढ़ गया था।

सोमवार दोपहर उसके पिता पेंटिंग के काम पर गए थे। जब घर में कोई नहीं था तो विनय ने चादर सहित लकड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। शाम 7:50 बजे जब उसके पिता घर आए तो वह फंदे पर लटका मिला। उसके पिता द्वारा दी गई सूचना पर अंबाझरी थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। एक साल के भीतर मसराम दंपत्ति ने एक बेटी और एक बेटे को खो दिया है और इस घटना से उनके माता-पिता सदमे में हैं, साथ ही क्षेत्र के नागरिकों में शोक का माहौल है।