logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur: बस ने स्कूल वैन को मारी जोरदार टक्कर, 4 मासूम बच्चे घायल; पंचशील चौक पर मची अफरा-तफरी ⁕
  • ⁕ "2 दिन में 10 करोड़ दो, नहीं तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे..." विधायक साजिद पठान को 'बिश्नोई गैंग' की धमकी, कांग्रेस आक्रामक ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ‘रूम सर्विस’ की आवाज और अकोला-चंद्रपुर का एमडी कनेक्शन, रामनगर पुलिस की ‘फिल्मी स्टाइल’ रेड ⁕
  • ⁕ Nagpur: मेडिकल सर्टिफिकेट के बदले मांगे 20 हजार की रिश्वत, मेयो अस्पताल सर्जरी विभाग के एचओडी और जूनियर स्टेनो गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Akola: कांग्रेस पार्षद के पति पर दिनदहाड़े जानलेवा चाकू हमला, पीछा कर एक आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: दारू पार्टी में हुआ विवाद, पेट में चाकू घोंपकर दोस्त को किया लहूलुहान; दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: नशे की लत... गिरवी बाइक... और विधायक के बंगले में सेंध! 2.5 उड़ाए पर 50 हजार के एक्स्ट्रा लालच ने पहुंचाया जेल! जानें क्या है पूरा मामला


नागपुर: उपराजधानी नागपुर से एक हैरान कर देने वाली हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस सुरक्षा से लेकर बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा दावों की पोल खोल कर रख दी है। नागपुर के उमरेड निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक संजय मेश्राम के बोरगांव स्थित पॉश इलाके 'पार्ल हेरिटेज सिटी' के बंगला नंबर-15 को एक शातिर चोर ने अपना निशाना बनाया। आरोपी ने न सिर्फ दिनदहाड़े चोरी की, बल्कि विधायक की चेकबुक के जरिए बैंक से ढाई लाख रुपये भी निकाल लिए। लेकिन कहते हैं ना कि लालच का अंजाम बुरा होता है, बस ₹50 हजार और निकालने के चक्कर में आरोपी सीधे पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात आज सुबह करीब 11 बजे की है जब चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाकर उमरेड से कांग्रेस विधायक संजय मेश्राम के घर में एंट्री की। आरोपी वहां रखा एक बैग लेकर रफूचक्कर हो गए, जिसमें 75,000 की नकदी और विधायक की साइन की हुई चेकबुक रखी थी। चोरी का पता चलते ही विधायक ने इसकी जानकारी हुडकेश्वर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी।

मास्क पहनकर बैंक पहुंचा आरोपी
चोरी करने के बाद मुख्य आरोपी तनमय गनवीर अंडरग्राउंड होने के बजाय सीधे बैंक पहुंच गया। उसने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और अपनी पहचान छिपाने के लिए एक नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। आरोपी ने चुराई गई चेकबुक में 3 लाख की राशि भरी और काउंटर पर दे दी। यहाँ बैंक कर्मचारियों की भी गंभीर लापरवाही सामने आई है। उन्होंने न तो मास्क पहने आरोपी का चेहरा ठीक से वेरिफाई किया और न ही पहचान पत्र की बारीकी से जांच की। लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि आरोपी तनमय को बैंक से करीब 2.5 लाख नकद मिल भी गए।

50 हजार के लालच ने बिगाड़ दिया पूरा खेल
आसानी से ढाई लाख रुपये हाथ लगने के बाद तनमय का लालच बढ़ गया। उसे लगा कि जब कोई टोकने वाला नहीं है, तो चेक की बची हुई राशि यानी 50,000 और निकाल लिए जाएं। वो कुछ ही देर में दोबारा उसी बैंक में पहुंच गया। लेकिन तब तक हुडकेश्वर पुलिस एक्टिव हो चुकी थी और बैंक ट्रांजेक्शन के अलर्ट के आधार पर पुलिस टीम पहले से ही बैंक परिसर में मुस्तैद थी। जैसे ही आरोपी दोबारा पैसे निकालने के लिए काउंटर की तरफ बढ़ा, पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

MD ड्रग्स की लत और गिरवी बाइक का कनेक्शन
डीसीपी रश्मिता राव (ज़ोन 4) के मार्गदर्शन में हुडकेश्वर पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी तनमय गनवीर एमडी (Mephedrone - MD) ड्रग्स का आदी है। इस महंगे नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने अपनी बाइक भी गिरवी रख दी थी। बाइक को वापस छुड़ाने और नशे के पैसों का इंतजाम करने के लिए उसने इस हाई-प्रोफाइल चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी तनमय के खिलाफ पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान तनमय का एक और साथी, जो इस पूरी साजिश में शामिल था, पुलिस के पहुंचने से ठीक पहले मौके से भागने में कामयाब रहा। हुडकेश्वर पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी तनमय गनवीर को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।