logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: फेसबुक फ्रेंड ने मिलने के लिए बुलाया, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप


नागपुर: सीताबर्डी पुलिस थाना अंतर्गत गैंगरेप की घटना सामने आई है। फेसबुक फ्रेंड ने महिला को झांसे में लेकर पहले नागपुर बुलाया और अपने साथी के साथ नागपुर ग्रामीण परीक्षेत्र में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान पिंटू गजभिए और कार्तिक चौधरी के रूप में हुई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला 32 वर्ष की है और मध्य प्रदेश की निवासी है। उसके दो बच्चे हैं और पति से संबंध विच्छेद होने के बाद वह अलग रहती है। 3 साल पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी पिंटू गजभिए से हुई थी। आरोपी रमना मारोती परिसर में रहता है और ड्राइवर के रूप में काम करता है। पिंटू ने इस महिला को झांसे में लेकर नागपुर मिलने बुलाया था। 

रविवार रात करीब 10:00 बजे यह महिला बस से मध्य प्रदेश बस स्टॉप पर पहुंची जहां से आरोपी उसे एक कार में नागपुर ग्रामीण के सावनेर परिसर में लेकर गए। इस दौरान पिंटू गजभिये और उसके साथी आरोपी कार्तिक चौधरी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। रात भर गाड़ी में घुमाने के बाद उसे दोबारा सीताबर्डी परिसर में लाकर छोड़ दिया। 

पीड़ित महिला ने इस घटना की जानकारी पुलिस थाने में आकर दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि जिस कार में इस महिला को आरोपी लेकर गए थे उस कार के ड्राइवर की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।