logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पिता ने किया अपने ही 3 वर्ष के बेटे का अपहरण, पत्नी को भी दी मारने की धमकी


नागपुर: पत्नी से घरेलू विवाद के चलते  पति ने  अपने ही 3 वर्ष के बेटे का अपहरण कर लिया और पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। नागपुर के शांतिनगर पुलिस ने राम सुमेरबाबानगर निवासी अक्सा इद्रीस पारेख  की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। हालांकि मामले गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमें 4 आरोपी इस वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने खंडवा में जाकर दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया है उनके कब्जे से बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति नागचून रोड, खंडवा (मध्य प्रदेश) निवासी अब्दुल अलीम नईम परियानी बताया जा रहा है। अक्सा और अलीम का विवाह वर्ष 2019 में हुआ था। उन्हें मोहम्मद हुसैन नामक तीन वर्ष का बेटा भी है। शादी के बाद अलीम और उसके परिवार ने अक्सा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। अक्सा की शिकायत पर खंडवा पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया। तब से अक्सा अपने बेटे हुसैन के साथ शांतिनगर में माता-पिता के साथ रह रही थी। अलीम ने तलाक का नोटिस भी भेजा था। 

रिश्तेदारों के जरिए अक्सा को पता चला कि अलीम ने अजमेर में किसी दूसरी युवती से विवाह कर लिया है। 1 महीने पहले अलीम ने फोन पर अक्सा को धमकी दी थी कि वह किसी भी तरह अपने बेटे को उठा ले जाएगा। सोमवार की सुबह 9 बजे के दौरान अक्सा बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। तुलसीनगर के जैन मंदिर के पास अलीम और उसका साथी चारपहिया वाहन पर पीछे से आए। अक्सा का रास्ता रोका और हुसैन को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिया। विरोध करने पर अक्सा को मारने की धमकी दी और फरार हो गया। अक्सा ने मामले की शिकायत पुलिस से की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस जांच में जुट गई। सीसीटीवी कैमरों इस घटना का पूरा ब्यौरा पुलिस को मिला ।सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के बाद ही पुलिस ने आरोपियों की  खोज में 2 टीमें खंडवा के लिए रवाना की। पुलिस ने खंडवा से 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। जबकि मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस कर रही है।