logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पिता ने आईफोन खरीदकर देने से किया इनकार, छात्रा ने लगाई फांसी 


नागपुर: युवती ने मांगा आईफोन पिता ने देने से किया इनकार तो छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह चौंकाने वाली घटना वाठोडा पुलिस थाना क्षेत्र के नवनाथ नगर, खरबी में हुई।मृतक युवती का नाम चैतन्य सुनील राव राघोर्ते (18) है। मृतक 12वीं की छात्रा थी। वहीं पिता एक छोटा सा गृह उद्योग चलाते हैं। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवती पिछले कई से अपने पिता से आईफोन दिलाने की मांग कर रही थी। लेकिन पिता ने युवती को दो-तीन दिन में अपने बजट के अनुसार फ़ोन खरीदकर देने की बात कही। जिससे छात्रा नाराज हो गई। शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे के समय वह अपने कमरे में गई और ओढ़नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पहुंची और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।