logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: खेत पर जाती युवती का पहले किया अपहरण, फिर घर ले जाकर किया बलात्कार


नागपुर: भिवापुर तहसील में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां खेत पर जाती एक नाबालिग को पहले अपहरण किया फिर उसे घर में लेजाकर उसके साथ बलात्कार किया। नाबालिग किसी तरह वहां से निकली और घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सागर जनार्दन राऊत (22) है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती 12वी कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता खेत मजदूर हैं। आरोपी सागर राऊत की उस पर बुरी नजर थी। वह हमेशा उसका पीछा करता था और जातिसूचक गालियां देता था। उसने एक बार अपने माता-पिता से शिकायत की। जिसके बाद युवक को समझाया, लेकिन वह समझने के बजाय वह लड़की को और अधिक परेशान करने लगा। 

वह को आते-जाते छेड़ता। उसके कॉलेज के प्रवेश द्वार के पास खड़ा जाता। वह अक्सर उसे रास्ते में रोकता था और संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। हालाँकि, उसने बार-बार उसे अस्वीकार कर दिया। नाराज सागर ने उसे रेप करने की धमकी भी दी थी। 

26 जून को दोपहर बारह बजे किशोरी अपनी दादी को बुलाने पड़ोसी के पास जा रही थी। तभी सागर उसे रास्ते से उठाकर अपने घर ले गया। उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसे घर में बंद कर दिया। हालांकि, युवती ने खिड़की से कूदकर वहां से भाग निकली। शाम को माता-पिता को बताया गया। इसके बाद सभी भिवापुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सागर राउत को गिरफ्तार कर लिया।