logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एक ही परिवार के 5 लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुणे में मिला आखिरी मोबाइल लोकेशन; चर्चाओं का दौर शुरू


नागपुर: नागपुर के धंतोली इलाके से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के अचानक लापता होने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीती 24 जून से ये पांचों सदस्य घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले में धंतोली पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में लापता सदस्यों के मोबाइल का आखिरी लोकेशन पुणे में मिला है।

24 जून से हैं लापता

मिली जानकारी के अनुसार, धंतोली के बलराज मार्ग स्थित प्लॉट नंबर 40 के 'दुर्गा सदन' में शिकायतकर्ता श्यामसुंदर कीमतराय परसवानी (71) का परिवार रहता है। उसी इमारत में उनके दिवंगत भाई सुरेश कीमतराय परसवानी के परिवार के सदस्य भी रहते थे। लापता होने वाले सदस्यों में हर्षा सुरेश परसवानी (57), जितेंद्र सुरेश परसवानी (42), ईशिता जितेंद्र परसवानी (40), खुशी जितेंद्र परसवानी (21) और एक नाबालिग लड़का शामिल हैं।

ये पांचों सदस्य 24 जून की शाम करीब 6 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। शुरुआत में परिवार को लगा कि वे किसी रिश्तेदार या परिचित के घर गए होंगे। इसलिए कुछ दिनों तक उन्होंने अपने स्तर पर उनकी तलाश की। हालांकि, रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से संपर्क करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो आखिरकार 29 जून को श्यामसुंदर परसवानी ने धंतोली पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।


कर्ज का एंगल भी आ रहा सामने

शिकायत दर्ज होते ही धंतोली पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR), तकनीकी डेटा और अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है। तकनीकी जांच में लापता सदस्यों के मोबाइल का आखिरी लोकेशन पुणे में पाया गया है, जिसके बाद नागपुर पुलिस ने पुणे पुलिस से भी संपर्क साधा है और समन्वय के साथ तलाश की जा रही है।

इस बीच, जांच में यह बात भी सामने आई है कि परिवार के एक सदस्य पर भारी कर्ज था। हालांकि, उनके अचानक लापता होने के पीछे यही मुख्य वजह है या कुछ और, इस बारे में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। धंतोली पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है।