logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: शादी के नाम पर लूटने वाली टोली का भंडाफोड़; दुल्हन समेत तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार


नागपुर: शादी के नाम पर ठगने वाली एक टोली का मौदा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दुल्हन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्या आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वर्धा निवासी के महिला का मौदा तहसील स्थित एक युवक के साथ शादी हुई थी। एक महीने अच्छे से रहने के बाद युवती ने बहन की शादी होने की बात कहकर गोंदिया चली गई। 

पहले पति के यहां से निकलने के बाद युवती ने अपने साथी की मदद से राजस्थान स्थित एक युवक डेढ़ लाख रूपये लेकर शादी कर ली। पैसे मिलते ही दुल्हन फरार होने की फिराक में थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। इसके बाद वह दूसरे पति के गांव पहुंची और वहां रहने लगी। हालांकि, वह लगातर वहां से भागने की फ़िराक में लगी हुई थी। 

इसी दौरान उसने अपने पहले पति को फोन कर वहां बुलाया। पत्नी की बुलावे पर पति मध्य प्रदेश पहुंच गया। पहले पति के पहुंचने के बाद पूरा मामला खुल गया। फर्जी शादी होने की बात पता चलते ही युवक ने अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए। इसके बाद यहाँ से जाने को कहा। 

वहीं दूसरी तरफ मौदा थाने में युवक के बड़े भाई अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी थी। पुलिस युवक को ढूढ़ते हुए मध्य प्रदेश पहुंची। जहां पुरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसे पुलिस ढूढ़ रही है।