logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग


नागपुर: नागपुर जिले के खापा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोथुलना गांव के पास आज लहसुन से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना के बाद चालक और उसका साथी वाहन के भीतर ही बुरी तरह फंस गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बंसोड ने तुरंत खापा थाना प्रभारी (पीआई) चंद्रकांत काले को सूचित किया। सूचना मिलते ही खापा पुलिस का दल बल सहित मौके पर पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बंसोड की मदद से वाहन में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सावनेर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए नागपुर मेडिकल कॉलेज (जीएमसीएच) रेफर कर दिया। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान उमेश बितोंडे (उम्र 27 वर्ष) और आशीष लाडे (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है, दोनों मध्य प्रदेश के मुलताई के रहने वाले हैं।

भुवनेश्वर जा रहा था ट्रक
मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक (क्र. MH 40 CT 6655) मुलताई से लहसुन लादकर भुवनेश्वर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोथुलना गांव के पास तीव्र मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और ट्रक पलट गया।

स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस खतरनाक मोड़ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं और इससे पहले भी कई वाहन यहां पलट चुके हैं। बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बंसोड ने संबंधित प्रशासन से इस ब्लैक स्पॉट पर तुरंत स्पीड ब्रेकर (गति अवरोधक) लगाने की मांग की है। मामले की आगे की जांच खापा पुलिस कर रही है।