logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह..., युवक पर हमला कर iPhone लूटकर फरार!


नागपुर: नागपुर में इंस्टाग्राम पर हुई एक पहचान ने ऐसा खूनी मोड़ लिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। गर्लफ्रेंड को बार-बार फोन कर परेशान करने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले उसकी गाड़ी को टक्कर मारी, फिर बीच सड़क पर बेरहमी से हमला किया और उसका महंगा iPhone लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके २ अन्य साथी अब भी फरार हैं। 

यह मामला नागपुर के पांचपावली थाना क्षेत्र के रानी दुर्गावती चौक  का है। पीड़ित रमीज अहमद मोबिन अहमद पिंजारे की महिला मित्र की दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर आरोपी आदित्य कोचे से पहचान हुई थी। आरोप है कि पहचान के बाद आदित्य लगातार युवती पर मिलने का दबाव बनाने लगा और बार-बार फोन कर उसे परेशान करने लगा।

जब युवती ने इसकी जानकारी अपने दोस्त रमीज को दी, तो रमीज ने आरोपी को फोन कर रानी दुर्गावती चौक पर मिलने बुलाया। लेकिन बातचीत के बजाय वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने रमीज को घेर लिया। उसकी मोपेड को टक्कर मारकर गिराया गया और फिर उसके साथ जमकर मारपीट की गई।

हमले के दौरान आरोपियों ने रमीज का iPhone भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पांचपावली पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी आदित्य कोचे सहित 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके २ अन्य साथी फरार हैं जिनकी भी तलाश पुलिस कर रही है।