logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

रेप के आरोप में नागपुर के पत्रकार पर मामला दर्ज ,शादी का झांसा देकर अस्मत लूटने का है आरोप


नागपुर- यूट्यूब और सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ चैनल चलाने वाले एक पत्रकार अमित वांडरे को एक युवती से रेप के मामले में गिरफ़्तार किया है.अमित शहर के धरमपेठ इलाके के गावलीपुरा का निवासी है और यूट्यूब के माध्यम से पत्रकारिता करता है.इस मामले में पीड़िता 35 वर्षीय है जबकि आरोपी अमित की उम्र 32 साल की है.पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक अमित की उससे पहचान वर्ष 2014-15 में आंबेडकर कॉलेज में पढाई के दौरान हुई थी.उनकी दोस्ती यहाँ प्यार में बदल गई जिसके बाद आरोपी ने शादी की बात कह कर पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाये।यह क्रम वर्ष 2021 तक बदस्तूर जारी रहा.इस बीच पीड़िता लगातार अमित को शादी के लिए कहती मगर वह हर बार उसे मना कर देता। इसी बीच हालही में पीड़िता को पता चला की अमित किसी और से शादी करने जा रहा है.इसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और मदत के लिए गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के निर्देश पर यह मामला दर्ज हुआ है.