logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी


नागपुर: नागपुर में व्हाट्सऐप पर आया एक मैसेज 52 वर्षीय महिला के लिए भारी पड़ गया। ई-कॉमर्स और ड्रॉप शिपिंग बिजनेस में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठग ने महिला से 7 लाख रुपये निवेश करवा लिए। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए 2 लाख 55 हजार रुपये वापस किए, लेकिन बाद में 4 लाख 45 हजार रुपये ठग कर गायब हो गया। प्रतापनगर पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 52 वर्षीय महिला के व्हाट्सऐप पर एक अज्ञात व्यक्ति का मैसेज आया। आरोपी ने खुद को हरसिमरन सिंह की ई-बॉक्स मार्केटिंग एंड सर्विसेज कंपनी से जुड़ा बताते हुए ड्रॉप शिपिंग और ई-कॉमर्स बिजनेस में निवेश करने पर भारी मुनाफा मिलने का दावा किया। 

आरोपी की बातों में आकर महिला ने अलग-अलग किश्तों में कुल 7 लाख रुपये उसके बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। भरोसा कायम रखने के लिए आरोपी ने पहले 2 लाख 55 हजार रुपये वापस भी कर दिए, जिससे महिला का विश्वास और बढ़ गया।

लेकिन इसके बाद आरोपी ने शेष 4 लाख 45 हजार रुपये वापस नहीं किए और महिला से संपर्क तोड़ दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठग की तलाश शुरू कर दी है और लोगों से ऐसे ऑनलाइन निवेश के झांसे से सतर्क रहने की अपील की है।