logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पेड़ पर चारा तोड़ते समय करंट लगने से व्यक्ति की मौत, कामठी में दर्दनाक हादसा


नागपुर: जिले के कामठी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 56 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना नवीन कामठी थाना क्षेत्र की है, जहां बकरी के लिए पेड़ पर चारा तोड़ने चढ़े व्यक्ति को अचानक बिजली का जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरशद कमाल वल्द मोहम्मद साबीर (56) निवासी नया बाजार, इमलीबाग, कामठी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरशद कमाल आदर्श नगर परिसर में आमधरे के घर के पास स्थित पेड़ पर बकरी के लिए चारा तोड़ने चढ़े थे। इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रही बिजली की तार के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया।

करंट लगते ही अरशद कमाल पेड़ से नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उपजिला अस्पताल, कामठी पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पुत्र की सूचना पर नवीन कामठी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। वहीं बिजली के तारों की सुरक्षा और खुले विद्युत प्रवाह को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।