logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अचानक बिगड़ी नाबालिग की तबियत, अस्पताल ले जाने पर खुला राज


नागपुर: मजदूरी करने वाले एक युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। आरोपी ने बच्चा गिराने के लिए नाबालिग को कोई पत्ता खिला दिया। खाने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां पुरे मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग की माँ की शिकायत पर बेला पुलिस ने आरोपी  विशाल अंकुश भोड़माके (25, बोरीमजारा, उमरेड) को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग मुलता भंडारा जिले की रहने वाली है। वह अपने माता-पिता के साथ नागपुर में बेला कस्बे के पास एक खेत में बकरी पालन केंद्र में काम करने आई थी। आरोपी विशाल भी वहीं काम करता था। इस दौरान उसकी पहचान पीड़िता से हो गई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरन आरोपी ने पीड़िता को पढाई के लिए शहर भेजने और शादी का झूठा वादा कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। 

इसी दौरान एक दिन जब नाबालिग युवती के माता-पिता खेत चले जाने के बाद विशाल उसे सेंटर के एक कमरे में ले गया। उसने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। जब उसने मना किया तो उसने शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद विशाल उसे समय-समय पर जंगल में ले जाता और उसका यौन शोषण करता। इससे वह गर्भवती हो गई। तीसरे महीने में उसे पता चला कि वह गर्भवती है। उसने इस बात की जानकारी विशाल को दी। 

गर्भवती होने को लेकर दोनों डरे हुए थे। इस दौरान विशाल ने कोई ख़ास लाइ और नाबालिग को खाने के लिए दे दी। खाते ही बच्ची की हालत बिगड़ गई। बच्ची की हालत बिगड़ने पर मां उसे अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने जाँच की और कहा कि लड़की गर्भवती थी और उसने गर्भपात का प्रयास किया था। इससे मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने नाबालिग से सख्ती से पूछताछ की तो उसने विशाल का नाम बताया। उसकी मां ने भंडारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए बेला थाने में मामला दर्ज कर लिया है जहां घटना हुई थी। बेला पुलिस ने आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसने प्रेम प्रसंग के चलते इस कृत्य को अंजाम देना कबूल किया है।