logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: एक घंटे... दो एटीएम... 13.36 लाख पार! गैस कटर गैंग ने नागपुर पुलिस को दी खुली चुनौती


नागपुर: नागपुर में गैस कटर गैंग ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिसने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले हुडकेश्वर में एसबीआई के एटीएम पर धावा बोला... कैमरे पर फॉग स्प्रे कर सीसीटीवी बंद किया... गैस कटर चलाया, लेकिन हाथ खाली रह गए। इसके ठीक एक घंटे बाद यही गैंग सफेद suv कार में सवार होकर हिंगना के डोंगरगांव पहुंचा और बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को काटकर 13 लाख 36 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात कैमरों में कैद है और अब पुलिस के लिए यह गैंग सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

मंगलवार तड़के नागपुर में एटीएम चोरों ने फिल्मी अंदाज में अपना ऑपरेशन शुरू किया। सबसे पहले हुडकेश्वर स्थित एसबीआई एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि पीली टी-शर्ट पहने एक बदमाश अंदर दाखिल हुआ। उसने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर फॉग स्प्रे कर दिया, ताकि उसकी हरकतें रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद गैस कटर से एटीएम मशीन काटने की कोशिश की गई, लेकिन बदमाश नाकाम रहे और मौके से फरार हो गए।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई... महज एक घंटे बाद यही गैंग सफेद कार में सवार होकर डोंगरगांव, हिंगना पहुंचा। सीसीटीवी में पांच बदमाश दिखाई देते हैं। एक आरोपी कार के बाहर पहरा देता रहा, जबकि चार बदमाश गैस कटर से एटीएम काटकर 13 लाख 46 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई।

बता दे कि साल 2023 में भी हिंगना के इसी  एटीएम में चोरी हुई थी हालांकि तब पुलिस ने उन आरोपियों को पकड़ लिया था। अब ताजा घटना के बाद क्या कहीं इस गैंग ने दोबारा तो नहीं इस एटीएम लूट को अंजाम दिया है इसकी भी तलाश और पुलिस कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद से इस गैंग की तलाश में जुट गई है।