logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार का फेसबुक अकाउंट हैक


नागपुर: साइबर अपराधी अब प्रतिष्ठित और राज्य के आईपीएस दर्जे के अधिकारियों के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी करने के हथकंडे अपनाने लगे हैं। शहर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के नाम भी फर्जी फेसबुक अकाउंट तैयार कर फेसबुक मित्रों से पैसों की मांग करने का मामला सामने है। साइबर पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

साइबर अपराधी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म का इस्तेमाल साइबर अपराधों को अंजाम देने में करते हैं। इसके लिए क्या आम क्या खास कोई भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले इन शातिर ठगबाजों की पहुँच से दूर नहीं है।

ऐसा ही एक मामला नागपुर शहर में सामने आया है जहां साइबर अपराधियों तीसरी बार पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार का फेसबुक फेक अकाउंट तैयार कर उनके फेसबुक फ्रेंड को रिक्वेस्ट भेज कर पैसों की मांग की थी।

इससे पहले भी साल 2021 और जुलाई 2023 में साइबर अपराधियों ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार का फेक फेसबुक एकाउंट तैयार कर पैसों की मांग कर चुके हैं। ताजा मामले के सामने आने के बाद इसकी शिकायत साइबर पुलिस से की गई है।

दरअसल साइबर अपराधियों ने पुलिस संयुक्त अमितेश कुमार के एक जान पहचान के दोस्त को पैसों की मांग के लिए रिक्वेस्ट भेजी थी जब उस व्यक्ति ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार से इस बारे में बात की तब इस फेसबुक अकाउंट के फेक होने की बात का पता चला और इसकी शिकायत साइबर पुलिस से की गई। साइबर पुलिस अब उस अज्ञात साइबर अपराधी की तलाश में जुट गई है।