logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्रिकेट वर्ल्ड कप का रोमांच होगा दोगुना! T20 में खेलेंगे 20 देश, वनडे में आया 'सुपर-7' का नया नियम; देखें पूरा शेड्यूल ⁕
  • ⁕ "योग्य समय देवभाऊ देश का नेतृत्व करें, पांडुरंग से मन्नत मांगूंगा...", महायुति के मंत्री दत्तात्रय भरणे का बड़ा बयान ⁕
  • ⁕ कर्जमाफ़ी के बाद Devendra Fadnavis ने किसानों को दी बड़ी राहत, 48 हजार करोड़ का लंबित बिजली बिल माफ़ करने का किया ऐलान; दिन में मिलेगी मुफ्त बिजली ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल में कैदियों का हंगामा, जेल अधिकारियों को दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ Yavatmal: फर्जी सोयाबीन बीज बेचकर किसानों से धोखाधड़ी, बीज कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज ⁕
  • ⁕ Akola: 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत समिति का सहायक कार्यक्रम अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, तकनीकी सहायक भी आरोपी ⁕
  • ⁕ Amravati: अपराधियों ने युवक पर हमला कर काटा हाथ, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; दिन दहाड़े हुई घटना से मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: सेंट्रल जेल में कैदियों का हंगामा, जेल अधिकारियों को दी जान से मारने की धमकी


नागपुर: नागपुर की सेंट्रल जेल में कैदियों द्वारा जेल अधिकारियों को धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर धंतोली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना बीती शाम शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच नागपुर सेंट्रल जेल के छोटी गोल विभाग स्थित बैरक नंबर-1 के सामने हुई। उस समय जेल अधिकारी वामन तुकाराम निमजे अपनी ड्यूटी पर तैनात थे।

शिकायत के मुताबिक कैदी दीपक उर्फ खत्या रामकृष्ण घनचक्कर और नादीर खान आतीर खान पठान ने जेल अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। दोनों आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए अधिकारियों को जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद जेल प्रशासन ने धंतोली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों कैदियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जेल परिसर में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई।