logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बैरामजी टाउन में देह व्यवसाय अड्डे पर छापा, पांच लोग गिरफ्तार


नागपुर: क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर छापामार कार्रवाई कर सदर पुलिस थाना अंतर्गत बैरामजी टाउन में चल रहे देह व्यवसाय का पर्दाफाश किया है। दो सगे भाई सैलून की आड़ में जिस्मफरोशी के इस धंधे को चला रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला का भी समावेश है। उनके कब्जे से 5 पीड़ित महिलाओं को भी छुड़वाया गया है।

सदर पुलिस थाना अंतर्गत बैरामजी टाउन में पाशा कॉपर नाम से सैलून है। इस सैलून को आशीष ठाकुर और उसका भाई विवेक ठाकुर अपनी महिला साथी संगीता भीमटे के साथ मिलकर चला रहे थे। क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी कि सैलून में महिलाओं से पैसों का लालच देकर जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने बोगस ग्राहक की मदद से एक महिला का सौदा साढ़े 6 हजार में तय किया और जैसे ही महिला कमरे में दाखिल हुई पहले से ही ताक में बैठी पुलिस की टीम ने छापा मार दिया।  

इस कार्रवाई के दौरान आशीष ठाकुर और महिला आरोपी संगीता भीमटे को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके कब्जे से पांच पीड़ित महिलाओं को छुड़वाया गया है। इस कार्रवाई के दौरान विवेक ठाकुर पुलिस के हाथ नहीं लगा जिसकी भी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि विवेक ठाकुर के खिलाफ इससे पहले भी छेड़खानी और पोस्को के तहत मामला दर्ज है। इस कार्रवाई के दौरान सैलून से 124,780 रुपए का माल भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को महिलाओं सहित आगे की कार्रवाई के लिए सदर पुलिस के हवाले किया गया है।