logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी के खिलाफ एमआईडीसी थाने में मामला दर्ज


नागपुर: नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते वह अपने मायके में रह रही थी और  एक डेंटल हॉस्पिटल में नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी आरोपी अक्षय गजानन सोलंके से दोस्ती हुई।

आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर महिला के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया और कथित तौर पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद एमआईडीसी पुलिस ने दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।