logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: घर में अकेली महिला के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: सदर पुलिस थाना अंतर्गत एक 39 वर्षीय मतिमंद महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी को लोगों की मदद से घटनास्थल पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। सदर पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है। आरोपी का नाम  लंकेश्वर प्रकाश चार्ली है, वह खलासी लाइन निवासी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला 39 वर्ष की है और सदर परिसर में अकेली रहती है। आरोपी गुरुवार दोपहर लंकेश्वर शराब के नशे में धुत होकर महिला के घर पहुंचा था। आरोपी ने कमरा अंदर से बंद कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वही कमरे में बिना कपड़ों के ही सो गया था। 

उसी दौरान पीड़ित महिला की बहन वहां पहुंची और आरोपी को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद चीखना चिल्लाना शुरू किया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपी को पकड़कर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रहे हैं।