logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर का इंस्टा स्टार दुर्घटना का शिकार,अस्पताल में भर्ती हालत गंभीर


नागपुर -नागपुर के यशोदा नगर पुलिस थाना अंतर्गत रानी दुर्गावती चौक के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक का नाम समीर स्टाइलो है। समीर युवाओं में काफी चर्चित चेहरा है और उसका इंस्टाग्राम पर करीब 3 मिलियन फॉलोअर्स है। समीर का इलाज फिलहाल लकड़गंज के एक निजी अस्पताल में जारी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है इसके आधार पर अब पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

नागपुर के रानी दुर्गावती चौक के पास मंगलवार देर रात यह दुर्घटना हुई थी इस दुर्घटना में कार में 3 लोग सवार थे. जिसमें समीर स्टाइलो के साथ उसका दोस्त मोहसिन और रिजवान भी कार में मौजूद थे। यह इतनी तेज गति से सड़क से जा रही थी की अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक खंभे से जा टकराई और उसके बाद सड़क पर पलट गई. इस दुर्घटना में लोहे का खंभा भी टेढ़ा हो गया दुर्घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया. यह घटना सड़क में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. समीर स्टाइलो इंस्टाग्राम पर एक फेमस चेहरा है और उसके करीब 3 मिलीयन फॉलोअर्स भी हैं.इस दुर्घटना में समीर के सिर पर गंभीर चोटें आई है.उसे लकड़गंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि उसके दोस्त मोहसिन और रिजवान को भी मामूली चोटें आई हैं फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.