logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटने की सनसनीखेज वारदात, आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के सक्करदरा इलाके में देर रात नाकाबंदी के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज करते हुए एक कार चालक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और उन्हें कार के बोनट पर करीब 250 मीटर तक घसीटते हुए फरार हो गया। घायल पुलिसकर्मी का इलाज जारी है जबकि आरोपी चालक को  बाद में ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना देर रात करीब पौने 1२ बजे की बताई जा रही है। सक्करदरा पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की भांडे प्लॉट चौक के पास नाकाबंदी चल रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार MH-49- बीके 6212 को रोकने का इशारा किया गया।

लेकिन कार चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज रफ्तार में पुलिसकर्मी हर्षद वासनिक के ऊपर कार चढ़ा दी। आरोपी पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर लगभग 250 मीटर तक घसीटते हुए गुरुदेव नगर रोड की ओर भाग निकला इस हाथ से मैं पुलिस कर्मी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घायल पुलिसकर्मी की पहचान ट्रैफिक शाखा में तैनात पुलिस हवलदार हर्षद इंदल वासनिक के रूप में हुई है। घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक की पहचान कर बाद में उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय बहादुरा निवासी प्रसनजीत राज रत्न रामटेके के रूप में हुई है। खास बात इस मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रसन्न जीत रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का बेटा है।

इस घटना ने शहर में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक पुलिस सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही एमआईडीसी परिसर में भी तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने एक पुलिसकर्मी को उड़ा दिया था और इस घटना में भी पुलिसकर्मी की टांग और कंधा फ्रैक्चर हुआ था हालांकि बाद में पुलिस ने करीब किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया था।