logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बाघ ने व्यक्ति पर किया हमला, मौके पर मौत


नागपुर: जिले की रामटेक तहसील अंतर्गत आने वाले पेंच वन परिक्षेत्र अंतर्गत देवलापार के जंगल में खंडासा मध्यप्रदेश निवासी एक 43 वर्षीय व्यक्ति को वाघ ने अपना शिकार बना डाला  जिसके कारण क्षेत्र में एक बार फिर से दहशत का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जशवंत वैद्य जो कि महाराष्ट्र की सीमा से सटे जिला सिवनी के खंडासा गांव का रहने वाला था, तथा प्रतिदिन जानवरों को चराने के लिए देवलापार के जंगलों में जाता था। घटना के दिन अर्थात मंगलवार को जब मृतक शाम तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों के द्वारा तलाश करने पर मृतक जशवंत वैद्य की लाश छतविच्छत अवस्था में पाई गई। 

घटनाक्रम की जानकारी वन विभाग को मिलने पर वन अधिकारियों के द्वारा शव का पंचनामा कर देवलापार ग्रामीण रूग्णालय में शव विच्छेदन कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ज्ञात हो कि रामटेक वन परिक्षेत्र अंतर्गत पिछले 8 माह में वाघ के द्वारा नागरिकों पर  हमले की तीसरी घटना है। जबकि वन विभाग की ओर से मृतक के आश्रितों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात वन परिक्षेत्र अधिकारी देवलापार ने कही है।