logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शेयर में निवेश के नाम पर नागपुर के व्यापारियों को लगा 21 करोड़ का चूना


नागपुर: शहर के व्यापारियों से 21 करोड़ रूपए की लूट का मामला सामने है.इस मामले में पुलिस ने मुंबई के शेयर ट्रेडिंग से जुड़े लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.शेयर में पैसा निवेश करने के नाम पर मुंबई के शेयर ट्रेडर परिवार ने नागपुर व्यापारियों को 21 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया.इस मामले में 
 मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.आरोपियों में मन बिल्डिंग, विले पार्ले निवासी जास्मिन भोगीलाल शाह, दीपिका जास्मिन शाह और विशाल शाह का समावेश हैं. नागपुर के वृंदावन अपार्टमेंट, सिविल लाइन्स निवासी अभिनव रमाकांत फतेहपुरिया की शिकायत पर शेयर ट्रेडिंग से जुड़े परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.अभिनव, सिल्वर स्टोन इंफ्रास्ट्रक्चर के संचालक है.उन्हें अपनी कंपनी का कुछ पैसा शेयर ट्रेडिंग में निवेश करना था. उनके 2 दोस्त राहुल नवलकिशोर अग्रवाल और राजकुमार नरसिंह दास अग्रवाल भी शेयर में पैसा निवेश करना चाहते थे.निवेश के लिए इन सभी को मुंबई के  शेयर ट्रेडर्स की तलाश थी. इस संबंध में उन्होंने अपने सीए और परिचित लोगों से संपर्क किया.इसी के तहत उनका मुंबई के लोगो से संपर्क हुआ.
अनुभव के सीए बी. के.अग्रवाल ने मुंबई के जेएनएम रियलटी की जास्मिन शाह के बारे में बताया. उनसे निवेश संबंधी बातचीत भी की. अक्टूबर से नवंबर 2021 के बीच अभिनव ने जेएनएम रियलीट के खाते में 7.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. राहुल ने 2.50 करोड़ और राजकुमार ने 11.15 करोड़ रुपये खाते में जमा करवाए. 31 अक्टूबर को जास्मिन ने वाट्सएप मैसेज करके 28.25 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 75,50,000 शेयर खरीदने की जानकारी दी लेकिन शेयर कौनसी कंपनी के है यह नहीं बताया. बार-बार जानकारी मांगने पर डीमैट अकाउंट में शेयर खरीदने की सूची भेजी.
 शेयर रजिस्टर से निवेशकों को पता चला कि आरोपियों ने जायसवाल निको कंपनी में पैसा निवेश किया है. लेकिन कुछ ही समय बाद आरोपियों ने बिना बताए बिना शेयर बेचने शुरू कर दिए और रकम निवेशकों को नहीं लौटाई. इस बीच ये सभी ट्रेडर निवेशकों को भविष्य में अच्छा मुनाफा होने की लालच  देते रहे. आरोपियों ने निवेशकों के 21 करोड़ रुपये से खरीदे गए शेयर में से 13.75 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और बाकी शेयर भी अपने पास ही रख लिए. इस संबंध में तीनों निवेशकों को कोई जानकारी नहीं दी गई. आखिर परेशान होकर पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की जुहू पुलिस ने हेराफेरी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.