logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर व्यक्ति ने नदी में कूदकर दी जान, चार गिरफ्तार


नागपुर: ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक व्यक्ति ने कन्हान नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली।  बताया जाता है कि एक युवती और उसके परिवार ने मृतक पर रेप का आरोप लगाया था और उससे 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।  आखिरकार परेशान होकर व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाने के बाद नदी में छलांग लगा दी।  मृतक की भाई की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कलमना निवासी मनीष उर्फ राज यादव  बताया जा रहा है।  मनीष व्यवसायी है और परिवार में पत्नी और 3 बच्चे है।  कलमना परिसर में ही रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती से उसके प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है।  6 सितंबर को युवती अपने घर से गायब हो गई थी।  उसके परिजनों ने राज पर युवती को भगाए जाने का आरोप लगाया था। 

रविवार को राज कामठी थानांतर्गत नेरी पुलिया के पास पहूंचा। उसने फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाया जिसमें उसने काजल नामक युवती, उसके पिता नरेश, मां गुड़िया और फोटो स्टुडियो के संचालक रमेश का नाम लिया।  राज ने वीडियो में बताया कि एक परिवार पिछले कई दिनों से उसपर रेप का झूठा आरोप लगा रहा है।  उसे रेप के केस में फंसाने की धमकी दे रहा है।  केस नहीं करने की एवज में उससे 5 लाख रुपये मांगे जा रहे है।  

इस वीडियो के खत्म होते ही युवक ने नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। बाद में कामठी पुलिस ने शव को बरामद कर मामला दर्ज किया हालांकि कलमना  पुलिस थाने में लड़की की मिसिंग का मामला पहले से दर्ज होने के चलते बाद में मामले की जांच कलमना पुलिस को सौंप दी गई। कलमना पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

देखें वीडियो: