logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज


नागपुर: नागपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र से नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी समीर खान की पहचान वर्ष 2024 में हुई थी। दोनों उस समय नंदनवन स्थित एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह दोस्ती कथित तौर पर प्रेम संबंध में बदल गई। पुलिस के अनुसार, मई 2026 में आरोपी नाबालिग को कोतवाली थाना क्षेत्र में तिरंगा चौक के पास स्थित एक कैफे  की प्राइवेट केबिन में ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। इसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई।

नाबालिग ने अपनी बड़ी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग उसे गर्भपात के लिए वर्धा रोड स्थित एक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। धंतोली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर नाबालिग का बयान दर्ज किया। जांच में घटनास्थल कोतवाली थाना क्षेत्र में होने की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित दस्तावेज कोतवाली पुलिस को सौंपे गए। इसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी समीर खान के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।