logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर की महिला से दिल्ली में बैठकर ऑनलाइल ठगी, पुलिस ने नाइजीरियन मूल के आरोपी को किया गिरफ़्तार


नागपुर: नागपुर पुलिस ने शहर की एक महिला के ऑनलाईन ठगी करने वाले नाइजीरियन मूल के आरोपी को गिरफ़्तार किया है.इस आरोपी ने दिल्ली में बैठकर महिला से ऑनलाईन ठगी की थी.देश की राजधानी दिल्ली में बैठकर नागपुर की  एक महिला से 2 लाख 24 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी करनेवाले आरोपी एमेका पॉलिनस उडेन्ज (43) नामक नाइजीरियन नागरिक आरोपी को साइबर पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। 

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद  न्यायालय में भी पेश किया गया जहां न्यायालय ने उसे 27 मई तक पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया है। इस शातिर साइबर अपराधी ने पीडित महिला प्रिया दिगाम्बर गोंडाने (34) से पहले दोस्ती की। उसके बाद उसका विश्वास हासिल कर उनके साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौतम नगर मेकोसाबाग निवासी प्रिया गोंडाणे ने साइबर पुलिस थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। 18 मार्च 2013 को उन्हें कॉलिन जेफरी नामक फेसबुक आईडी धारक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गयी थी। फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद  प्रिया से आरोपी की व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू हो गई। प्रिया का विश्वास हासिल करने के बाद आरोपी ने महंगे गिफ्ट व 50 हजार पौंड यानी करीब 50 लाख रुपए भेजने का लालच दिया। आरोपी ने दूसरे मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर प्रिया से कस्टम अधिकारी बनकर बात की। 
महंगे गिफ्ट दिल्ली एयरपोर्ट से छुड़ाने के लिए विविध चार्ज के नाम पर करीब 2 लाख 24 हजार रुपए ऐंठने के बाद आरोपी और पैसे की मांग करता रहा। तब प्रिया को खुद के साथ धोखाधड़ी होने की बात का पता चला  और उन्होंने साइबर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। साइबर पुलिस थाना को तांत्रिक  जांच के बाद अब पता चला कि सारी ठगी को देश की राजधानी दिल्ली में बैठे साइबर अपराधी ने अंजाम दिया। जिसके बाद इस साइबर आरोपी को ढूंढने के लिए एक टीम दिल्ली पहुंची। आरोपी एमेका पॉलिनस उडेन्ज को दिल्ली के फेज 3, ओम विहार उत्तम नगर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।

पासपोर्ट की अवधि समाप्त फिर भी देश में रह रहा था 
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी एमेका पॉलिनस उडेन्ज के पासपोर्ट की समय सीमा वर्ष 2018 में ही समाप्त हो गई है और वह दिल्ली में करीब 5 साल से अवैध रूप से रह रहा था।दिल्ली में बैठकर ही देश भर के अलग-अलग राज्यों में इस साइबर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। इस आरोपी ने इस प्रकार से और कितने लोगों के साथ ठगी की है अब इसका पता भी साहिबा पुलिस की टीम लगा रही है।