logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एमआईडीसी में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके में सनसनी


नागपुर: एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत एक 32 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात आरोपियों ने युवक के सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना इसासनी माधवनगरी स्थित दर्गाह के समीप हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नागपुर जिले के हिंगणा तहसील अंतर्गत एमआईडीसी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब इसासनी माधवनगरी के पास एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अंकुश किशोर शेंडे  पंचशील नगर, इसासनी निवासी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अंकुश को शाम 4 से 5 बजे के बीच इलाके में घूमते देखा गया था। लेकिन रात करीब 8 बजे कुछ राहगीरों को दर्गाह के पास उसका शव पड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही एमआईडीसी  पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में युवक के सिर पर पत्थर से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।