logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मामूली विवाद में युवक को मारा चाकू, 5 आरोपी ग्रिफ्तार


नागपुर: जरीपटका थानाक्षेत्र में रात को अपनी पत्नी के साथ टहलने निकले व्यक्ति पर 5 युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों में शुभम कोटांगले (26), प्रवीण चव्हाण (25), प्रणय चव्हाण (24), रोहित देशभ्रतार (26) और पीयूष बस्ताराज हिरवाने (26) का समावेश है जिन्हें पुलिस ने बाद में ग्रिफ्तार किया है। सभी आऱोपी क्रिश्चन कालोनी, मेकोसाबाग निवासी बताये  जा रहे हैं। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे बस्ती में रहने वाली नैन्सी डेविट पटेल (29) अपने पति डेविड और 2 ननदों के साथ खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। इसी दौरान परिसर में झुंड बनाकर बैठे पांच आरोपी गालीगलौच करते हुए आपस में बातें कर रहे थे। उन्होंने डेविड को देखकर और अधिक गालीगलौच करना शुरू कर दिया। इस बात पर डेविड ने उन्हें फटकारा तो सभी के सभी उसे मारने के लिए दौड़े। नैन्सी ने बीचबचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी धक्का दे दिया। 

इससे पहले कि किसी को कुछ समझ आता, शुभम ने अपने पास का चाकू निकालकर डेविड के सीने पर वार करके से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके तुरंत बाद आरोपी वहां से फरार हो गये। डेविड को तुरंत मेयो में भर्ती कराया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को ग्रिफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।