logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Nanded: शेख सिराज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो आरोपी गिरफ्तार; अवैध धंधों से जुड़ी कड़ियों पर उठे सवाल


नांदेड: शहर के व्यस्ततम बस स्टेशन परिसर में हुई शेख सिराज की निर्मम हत्या के मामले में वजीराबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों—सय्यद एजाज और नितेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई मृतक के भाई मोहम्मद अजहरुद्दीन की शिकायत के आधार पर की गई है। इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव और दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से दोनों नामजद आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

पुराने विवाद की आशंका

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी से जांच में जुट गया है। प्राथमिक तफ्तीश में इस बात का खुलासा हुआ है कि हत्या की वजह पुरानी आपसी रंजिश और विवाद हो सकती है। नांदेड जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. नीलाभ रोहन ने खुद मीडिया से रूबरू होकर इस पूरी कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है ताकि इस हत्या की पीछे की मुख्य वजह और अन्य संभावित कड़ियों का पर्दाफाश किया जा सके।

जघन्य अपराधों के पीछे अवैध कारोबार का नेटवर्क?
इस वारदात के बाद नांदेड शहर और आसपास के इलाकों के आम नागरिकों के बीच चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म है। आम जनता का मानना है कि शहर में पिछले कुछ समय से जितनी भी जघन्य और आपराधिक घटनाएं घट रही हैं, उनका सीधा संबंध किसी न किसी अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चाहे नशीली दवाओं का काला कारोबार हो, अवैध रेती उत्खनन, मटके (सट्टे) की बुकी, जुआ क्लब हों या फिर कीमती जमीनों पर अवैध कब्जे का खेल इन तमाम गैर-कानूनी गतिविधियों से जुड़े लोग ही बेखौफ होकर ऐसे संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। अवैध कमाई और वर्चस्व की लड़ाई का खामियाजा शहर की कानून-व्यवस्था को भुगतना पड़ रहा है।

अवैध धंधों पर लगे पूर्ण अंकुश
नांदेड के प्रबुद्ध नागरिकों और आम जनता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि अगर समय रहते इन सभी अवैध कारोबारों की जड़ों पर प्रहार किया जाए और इन पर पूर्ण अंकुश लगाया जाए, तो भविष्य में ऐसी जघन्य घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लग सकती है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस को केवल अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शहर में फल-फूल रहे अवैध नेटवर्क की रीढ़ की हड्डी तोड़नी होगी, ताकि नांदेड में शांति और सुरक्षा का माहौल पुनः कायम हो सके।