logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

नाशिक से फूटा नीट का 'पाप': यहीं बनी थी लीक पेपर की पहली कॉपी; केंद्र ने परीक्षा की रद्द, 22 लाख छात्र बेहाल!


नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर केंद्र सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। 3 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा को पूरे देश में रद्द (Cancel) कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि परीक्षा का पेपर लीक हो चुका था, जिसके बाद 22 लाख छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यह कदम उठाया है।

नाशिक बना इस महा-घोटाले का 'एपिसेंटर'
जांच एजेंसियों की रिपोर्ट ने पूरे देश को चौंका दिया है। पता चला है कि नीट पेपर लीक की पहली कॉपी महाराष्ट्र के नाशिक में तैयार की गई थी। परीक्षा शुरू होने से करीब 42 घंटे पहले ही प्रश्नपत्र माफियाओं के हाथ लग चुका था। नाशिक से यह 'पाप की कॉपी' हरियाणा भेजी गई, जहाँ इसके 10 अलग-अलग सेट बनाए गए। वहां से यह जहर बिहार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में फैलाया गया।

CBI की एंट्री, नाशिक और राजस्थान से गिरफ्तारियां
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब सीबीआई (CBI) को सौंप दी गई है।

  • नाशिक कनेक्शन: नाशिक के इंदिरानगर इलाके से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।
  • मास्टरमाइंड: राजस्थान से गिरफ्तार मनीष यादव और अविनाश लांबा को इस पूरे गैंग का सूत्रधार माना जा रहा है।
  • बड़ी कार्रवाई: राजस्थान SOG अब तक 45 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले चुकी है। अब CBI उन 13 मुख्य आरोपियों से पूछताछ करेगी, जिन्होंने पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था को दांव पर लगा दिया।
छात्रों के लिए राहत की बात: क्या होगा आगे?
परीक्षा रद्द होने से छात्रों में आक्रोश तो है, लेकिन सरकार ने कुछ रियायतों का भी ऐलान किया है:

  • दोबारा फीस नहीं: नई परीक्षा के लिए छात्रों को एक भी रुपया अतिरिक्त नहीं देना होगा।
  • वही सेंटर, वही डेटा: दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। छात्रों ने जिस सेंटर पर 3 मई को परीक्षा दी थी, संभवतः वहीं दोबारा एग्जाम होगा।
  • नई तारीखें: NTA जल्द ही नई परीक्षा की तारीखों का ऐलान करेगा।

देशभर में उबाल, विदर्भ के छात्र बेहाल
इस फैसले से महाराष्ट्र के करीब 2.5 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं। विदर्भ के नागपुर, अकोला और अमरावती जैसे शहरों में छात्र और अभिभावक सड़कों पर हैं। 12वीं के बाद डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले युवाओं का कहना है कि सिस्टम की नाकामी की सजा उन्हें क्यों मिल रही है?