logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: न्यू कामठी पुलिस ने वन्यजीव शिकारियों को किया गिरफ्तार, मिला बंदूक, चाकू व अन्य चीजें


नागपुर: न्यू कामठी थाना अंतर्गत पुलिस ने जानवरों के अवैध शिकार के मामले में दो लगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लोगों को रात गश्त के दौरान हिरासत में लिया।  

रात्रि गश्त के दौरान न्यू कामठी पुलिस स्टेशन की डीबी टीम के अधिकारी गश्त पर थे, तभी कामठी क्षेत्र के लिन्हिगांव रोड पर गाडागांव के पास दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और उनकी तलाशी ली।

तलाशी लेने पर पुलिस को शिकार में प्रयुक्त पशु शिकार बंदूक, शराब, चाकू व अन्य सामग्रियां मिलीं। पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मध्य प्रदेश निवासी हरी सुखलाल पंधरे (34) और राधेशाम उर्फ ​​शाहूलाल उइके (35) से शिकार में प्रयुक्त सामग्री, एक मोटरसाइकिल जब्त की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पकडे गए आरोपियों ने चीजों का इस्तेमाल जंगल के इलाके में जानवरों का शिकार करने के लिए किया होगा या कहीं शिकार करने जा रहे थे इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इसमें कोई बड़ा गिरोह शामिल है।