logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कुख्यात अपराधी शेखू के भतीजे की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में 7 आरोपी, 4 नाबालिग आरोपियों का समावेश


नागपुर: गिट्टीखदान इलाके में मामूली विवाद ने खूनी गैंगवार का रूप ले लिया। फुटाला तालाब के पास भुट्टा खाने के दौरान हुए विवाद में कुख्यात शेखू के भतीजे असद उर्फ अमन खान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे असद उर्फ अमन खान, मयूर जाधव और उनके साथी फुटाला तालाब के पास भुट्टा खा रहे थे। इसी दौरान भुट्टा लेने गए मयूर का लाला पांडे और उसके साथियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि लाला पांडे ने अपने साथियों को मौके पर बुलाया, जिसके बाद मयूर पर चाकू से हमला कर दिया गया। मयूर को बचाने पहुंचे असद पर भी ताबड़तोड़ चाकू से वार किए गए। गंभीर चोटों के कारण असद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मयूर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र उर्फ जंगली पांडे, योगेंद्र उर्फ लाला शिवाकांत पांडे और दीपक उर्फ प्रिंस गुप्ता शामिल हैं। तीनों को आगे की कार्रवाई के लिए गिट्टीखदान पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के पीछे पुराने विवाद और गैंगवार के एंगल की भी पड़ताल की जा रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।