logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

गणेश मंडल में दर्शन के लिए आयी वृद्ध महिला की करंट लगने से मौत


नागपुर -नागपुर के सोनेगांव पुलिस थाना अंतर्गत भेंडे लेआउट परिसर स्थित एक गणेश उत्सव मंडल में गणपति देखने आई एक वृद्ध महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृत महिला  कमलाबाई रेवाडे बताई जा रही है। महिला गुरुवार शाम अपने परिवार के साथ इस गणेश मंडल में दर्शन करने के लिए आई थी। फिलहाल सोनेगांव पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। 
सोनेगांव पुलिस थाना अंतर्गत भेंडे लेआउट परिसर में सार्वजनिक गणेश मंडल में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे के दौरान यह घटना हुई थी। मृतक महिला 80 वर्षीय कमला देवी रेवाडे है जो कि अपने परिवार के साथ इस गणेश उत्सव मंडल में दर्शन करने के लिए आई थी। गणेश मंडल में दर्शन करने से पहले चप्पल निकालते समय इस महिला को करंट लग गया था जिसके बाद मंडल के कार्यकर्ताओं ने तुरंत उसे इलाज के लिए पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में भी दाखिल करवाया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने फिलहाल सूचना मिलने के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।