logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पहुंचने से पहले टूटा अफीम सिंडिकेट, झारखंड से चल रहा था करोड़ों का नशे का कारोबार


नागपुर: नागपुर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों रुपए की अफीम जब्त की है। उमरेड में पकड़े गए एक टैंकर चालक से शुरू हुई जांच झारखंड तक पहुंची, जहां होटल कारोबारी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अफीम और नकदी बरामद की गई। पुलिस को आशंका है कि नागपुर को ड्रग्स सप्लाई का बड़ा हब बनाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार 20 मई को उमरेड-नागपुर रोड पर एंटी नारकोटिक्स टीम ने एक टैंकर चालक को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 237 ग्राम अफीम, मोबाइल और वाहन समेत लाखों का माल बरामद हुआ। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने विशेष जांच टीम बनाई और जांच को आगे बढ़ाया।

तकनीकी जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम झारखंड के सिमडेगा जिले में पहुंची। यहां भंडारटोली इलाके में छापा मारकर होटल कारोबारी मनीष कुमार अंबिका प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के घर से 33 किलो 767 ग्राम अफीम, 23 लाख 35 हजार रुपए नकद, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पैकिंग सामग्री जब्त की गई।

अब तक इस कार्रवाई में कुल 2 करोड़ 25 लाख रुपए से ज्यादा का माल जब्त किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क कई राज्यों में फैला हो सकता है और नागपुर को नशे की सप्लाई का बड़ा केंद्र बनाने की साजिश रची जा रही थी। फिलहाल उमरेड पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।