logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पांचपावली थाना प्रभारी बाबूराव राउत को लापरवाही बरतना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस आयुक्त सिंगल ने किया तबादला


नागपुर: उपराजधानी नागपुर के पांचपावली थाना में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। थाना प्रभारी बाबूराव राउत का तबादला कर दिया गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर पीआई राउत के वायरल हुए एक वीडियो के बाद पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की। वहीं अब अनिरुद्ध पुरी को पांचपावली थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ज्ञात हो कि बीते दिनों पांचपावली थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया था। युवती के गायब होने के बाद उसके परिजन पांचपावली थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान परिजनों ने पुलिस से युवती को जल्द तलाशने की मांग की।हालांकि, आरोप है कि उसी दौरान थाना प्रभारी बाबूराव राउत ने यह कहते हुए कार्रवाई करने में असमर्थता जताई कि, “युद्ध चल रहा है, वाहन में डीजल नहीं है।”

इस बातचीत का किसी ने वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक जिम्मेदार पद पर बैठे पुलिस अधिकारी के इस बयान के बाद विभाग की जमकर किरकिरी हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाबूराव राउत का तबादला नियंत्रण कक्ष में कर दिया। वहीं ट्रैफिक परिमंडल सीताबर्डी में पदस्थ अनिरुद्ध पुरी को पांचपावली थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।