logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Parshivni: खेत में युवक का अधजला शव मिलने से हड़कंप, पारशिवनी तहसील अंतर्गत कन्हान थाना क्षेत्र की घटना


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत कन्हान थाना क्षेत्र के केरडी शिवार में एक 25 वर्षीय युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हान थाना क्षेत्र के केरडी गांव की सीमा में कामठी निवासी शेख मुजाहित यूनुस शेख का खेत है। इस खेत को ठेके पर लेकर पूर्व पुलिस पाटील देवा भोयर खेती करते थे। खेत में रखी धान के बंडल में शाम करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो वहां एक युवक का अधजला शव दिखाई दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कन्हान थाना प्रभारी बैजयंती मांडवधरे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। थाना प्रभारी ने बताया कि जिस प्रकार का अधजला शव मिला है, उससे संबंधित किसी भी थाने में, कन्हान थाने सहित, कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को कामठी उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान और आग लगने के कारणों को लेकर जांच जारी है। कन्हान पुलिस सभी पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।