logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

प्रगट दिन के मौके पर पुलिस ने शेगांव में पिस्तल और कारतूस के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ़्तार


नागपुर: संत गजानन महाराज के प्रगट दिन से के अवसर पर विदर्भ के पंढरी कहे जाने वाले शेगाँव में लाखों भक्तों की मौजूदगी है.खास इसी मौके पर   तीन व्यक्तियों के पास से एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस जब्त किए गए है जिससे सनसनी मच गई है। आरोपियों के हथियार के साथ पकड़े जाने के बाद इससे सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क हो गई हैं। शेगाव में मंदिर सारी रात दर्शन के लिए खुला रहता है। शेगाव-वरवट बुरुंगले विद्यालय मार्ग के पास तैनात पुलिस दल ने रविवार रात की गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका गया जब चालक समेत तीन लोगों की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए. पुलिस ने पिस्टल और बाइक जब्त कर ली है.स्थानीय अपराध शाखा की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी मध्य प्रदेश की सीमा पर संग्रामपुर तहसील के पारतुड़ा (जिला बुलढाणा) के रहने वाले है. गिरफ़्तार आरोपियों के नाम शेख अकबर शेख हारून (21), जीवन तेजराव गाडे (18) और एक आरोपी नाबालिग है. सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने कबूल किया कि वे पिस्टल और कारतूस बेचने के लिए शेगांव आये थे.