logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

नागपुर-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार


बेंगलुरु: नागपुर से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान का आपातकालीन निकास द्वार खोलने का प्रयास करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान स्वप्निल होले के रूप में हुई है, जो 30 सितंबर को रात करीब 10 बजे नागपुर से इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली उड़ान संख्या 6ई 6803 में चढ़ा था।

पुलिस के मुताबिक, यात्री विमान के आपातकालीन निकास द्वार के पास बैठा था। विमान के उड़ान भरने से पहले जब चालक दल के सदस्य यात्रियों को उड़ान संबंधी जानकारी दे रहे थे, तभी आरोपी ने कथित रूप से दरवाजे को खोलने का प्रयास किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान रात 11.55 बजे जब यहां केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, तो होले को एयरलाइन कर्मी थाने ले गये। पुलिस ने बताया कि होले को एक अक्टूबर को बैंकॉक की उड़ान लेनी थी।

एयरलाइन कर्मियों की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।(एजेंसी इनपुट भी शामिल)